BJP Vs Congress party

 भाजपा की शासन व्यवस्था में संविधान दिवस मनाना और संविधान की प्रस्तावना पढ़ना भी अपराध बन गया है। आज जब पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, तभी मुंबई युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से रोककर पुलिस ने हिरासत में लिया। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर बोल न सकें, इसलिए 272 सेवानिवृत्त IAS, IPS और IRS अधिकारियों ने उन पर दबाव बनाने के लिए सार्वजनिक पत्र लिखा था। उन्हीं में से एक अधिकारी ए. के. गौतम के मुंबई निवास के बाहर, संविधान दिवस के अवसर पर, मुंबई युवा कांग्रेस और दक्षिण मुंबई जिला युवा कांग्रेस की और से संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उन्हें संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाने वाली थी। लेकिन पुलिस ने दमनकारी कार्रवाई करते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर आज़ाद मैदान पहुंचाया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज़ाद मैदान में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

इस दौरान


मुंबई प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्षा ज़ीनत शबरीन, दक्षिण मुंबई जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष फरहान मन्सुरी, मुंबई युवा कांग्रेस महासचिव तेजस चांदुरकर, दक्षिण मुंबई जिला युवा कांग्रेस सचिव माझ खान, वरली विधानसभा अध्यक्ष सुफियान मोमिन, कुलाबा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुजा गुप्ता, महासचिव ज़ियाउद्दीन सय्यद, मलबार हिल विधानसभा अध्यक्ष क्षितिज राणे, महासचिव फहिम बेहलिम, सुफियान अंसारी नरेंद्र मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों उपस्थिति थे। #IndianYouthCongress 186Mumbadevi Indian Youth Congress Mumbai Youth Congress #mumbadeviyouthcongress Varsha Gaikwad Amin Patel Zeenat Shabrin Inc Fahim Ebrahim Shaikh Mohammed Farhan Mansuri

Comments

Popular posts from this blog

Nirman group Nagpada news

NEET NTA

Kamlakar Shenoy BMC news