Abu Asim Azmi


 Today, I met with the National President of the Samajwadi Party, Shri Akhilesh Yadav, in Lucknow. We had a detailed discussion regarding the upcoming municipal elections in Mumbai and Maharashtra. In accordance with the Samajwadi Party's principles, a list of candidates selected for strong constituencies identified by the organization, state executive, and parliamentary board was presented. Discussions were also held regarding the vigorous campaigning by national-level SP leaders, speakers, and star campaigners in these constituencies.

A visit by Shri Akhilesh Yadav, the National President of the Samajwadi Party, for the Maharashtra and Mumbai municipal elections is also under consideration, and will be finalized soon.

The Samajwadi Party is entering the election field with full strength, championing the issues of justice for minorities, respect for North Indians, the fight against corruption, and public welfare. We are confident that the Samajwadi Party will receive public support and win a maximum number of seats.

The Samajwadi Party is emerging as a strong alternative, championing public interest, social justice, and democratic values.

#SamajwadiParty #AkhileshYadav #PDA #Maharashtra #Mumbai #MunicipalElections #AbuAsimAzmi आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात की। आगामी मुंबई एवं महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनावों के संदर्भ में विस्तार से विशेष चर्चा की गई। समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों के मुताबिक संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी एवं संसदीय बोर्ड द्वारा चिन्हित की गई मज़बूत सीटों पर चयनित प्रत्याशियों की सूची प्रस्तुत की गई। साथ ही इन सीटों पर राष्ट्रीय स्तर के सपा नेताओं, वक्ताओं एवं स्टार प्रचारकों द्वारा सशक्त प्रचार किए जाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का महाराष्ट्र एवं मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए दौरा भी विचाराधीन है, जिसे शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यकों को न्याय, उत्तर भारतीयों के सम्मान, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और जनकल्याण से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा और पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

समाजवादी पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक मज़बूत विकल्प बनकर उभर रही है।

#SamajwadiParty #AkhileshYadav #PDA #Maharashtra #Mumbai #MunicipalElections #AbuAsimAzmi

Comments

Popular posts from this blog

Nirman group Nagpada news

NEET NTA

Kamlakar Shenoy BMC news