UCC in maharashtra
UCC: After Uttarakhand, Gujarat, and Assam, Maharashtra will also implement the Uniform Civil Code, the government has initiated the process.
The state government has begun the process of implementing the Uniform Civil Code (UCC) in the state. A special committee has been formed to draft a bill for this purpose. Devendra Fadnavis
Mumbai. After Uttarakhand, Gujarat, and Assam, Maharashtra will also implement the Uniform Civil Code (UCC). The Maharashtra government has initiated the process. Maharashtra's Minister of State for Home Affairs, Yogesh Kadam, announced this in the Assembly on Tuesday. He said that the state government has initiated the process of implementing the Uniform Civil Code (UCC) in the state. A special committee has been formed to draft a bill for this purpose.
Addressing the Assembly session today, State Minister for Home Affairs, Yogesh Kadam, told the House that the government is "100 percent committed" to implementing the law and that the drafting process will begin soon. He justified the state's move, emphasizing the need to stop outdated social practices. He cited a recent incident in Nashik, in which a man allegedly "divorced" his wife via a mobile call and email, and then violently attacked her eight days later.
Kadam said, "Practices where marriages are dissolved with a mere phone call or email will not be tolerated. A Uniform Civil Code is necessary to curb such outdated tendencies and ensure that no woman in the state is subjected to injustice."
UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया
राज्य सरकार ने सूबे में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके लिए एक बिल का मसौदा तैयार करने के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है। देवेंद्र फडणवीस
मुंबई। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में भी यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू होगा। महाराष्ट्र सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सूबे में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके लिए एक बिल का मसौदा तैयार करने के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है।
विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए आज राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सदन को बताया कि सरकार इस कानून को लागू करने के लिए “100 प्रतिशत प्रतिबद्ध” है और मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उन्हाेंने पुरानी सोच वाली सामाजिक प्रथाओं को रोकने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए राज्य के इस कदम को सही ठहराया। उन्होंने नासिक की एक हालिया घटना का जिक्र किया, जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को मोबाइल कॉल और ईमेल के ज़रिए ‘तलाक’ दिया और उसके आठ दिन बाद महिला पर हिंसक हमला किया।
कदम ने कहा, “ऐसी प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिनमें सिर्फ़ फ़ोन कॉल या ईमेल से शादी खत्म कर दी जाती है। ऐसी पुरानी सोच वाली प्रवृत्तियों को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि राज्य में किसी भी महिला के साथ अन्याय न हो, यूनिफॉर्म सिविल कोड ज़रूरी है।”
Comments
Post a Comment